Syska ने लॉन्च की नई Bolt SW200 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

6/12/2021 3:30:08 PM

गैजेट डेस्क: Syska ने अपनी नई स्मार्टवॉच Bolt SW200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच की खासियत है कि यह हार्ट रेट के अलावा ब्लड में ऑक्सीजन लैवल को भी मॉनिटर करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेसिस मिलते हैं और इसमें वेदर अपडेट की भी सुविधा दी गई है। Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच की असल में कीमत 5,499 रुपए है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट से केवल 2,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध की गई है।

कंपनी ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में सैनिटाइजेशन रिमाइंडर भी दिया है, जो यूजर को नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करने और किसी अज्ञात सतह को छूने पर सचेत करता है।

Syska Bolt SW200 की स्पेसिफिकेशन

  1. इस स्मार्टवॉच में 1.28 इंच की आईपीएस डिस्प्ले मिलती है जोकि 240x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
  2. इस वॉच को IP68 सर्टिफिकेशन मिली हुई है यानी यह 1.5 मीटर तक पानी में भी खराब नहीं होगी।
  3. वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और SpO2 सेंसर दिया गया है।
  4. इसके अलावा स्मार्टवॉच में रनिंग और साइकलिंग जैसे स्पोर्ट मोड मिलेंगे।
  5. वॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक प्ले/पॉज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static