अाने वाले समय में Jio Saavn में तब्दील हो सकता है JioMusic

11/5/2018 4:44:36 PM

गैजेट डेस्क- मार्केट में हलचल मचाने वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Saavn के साथ साझेदारी की है। वहीं माना जा रहा है कि अाने वाले समय में JioMusic एप को JioSaavn के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट किया है कि Saavn ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर उन्हें 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इससे यह लग रहा है कि जियो जल्द ही JioMusic को JioSaavn में बदल देगा। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अाधिकारिक घोषणा नहीं की है।

JioSaavn

JioMusic को JioSaavn में बदलने के बाद Saavn का पूरा म्यूजिक पोर्टफोलियो को JioSaavn पर उपलब्ध कराया जाएगा। जियो की नई एप प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए ही वैध होगा। यूजर्स इसका सब्सक्रिप्शन ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो और सावन के बीच की entity's valuation 1 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक होगा।

अनलिमिटेड गाने

फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से Saavn स्टेंडर्ड और प्रो दोनों को ही डाउनलोड किया जाता है। Saavn प्रो के यूजर्स अनलिमिटेड गाने डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं मार्च 2018 में रिलायंस जियो और सावन ने रणनीतिक लेनदेन की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत टेलको की जियोम्यूजिक सेवा सावन के साथ मिल जाएगी। 
 

Jeevan