आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी JioPhone 2 की फ्लैश सेल, कीमत व ऑफर्स की पूरी जानकारी
8/16/2018 10:42:54 AM
जालंधर : अगर आप भी जियोफोन 2 को खरीदने का मन बनाए हुए हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। जियोफोन 2 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Jio.com पर शुरू होगी। अनुमान के मुताबिक कुछ समय में ही यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा यानी अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको ठीक समय पर ही बुकिंग करवानी होगी नहीं तो आप पीछे रह जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक स्टॉक के लिमेटिड होने की बात कही जा रही है। कम्पनी ने ऐलान करते हुए कहा है कि जो लोग इस फ्लैश सेल में जियोफोन 2 को खरीदेंगे उनके पास इसे 5 से 7 दिनों में डिलिवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा रिटेलर्स शॉप्स पर भी इसके जल्द उपलब्ध करने की जानकारी दी गई है।
जियोफोन 2 की कीमत
जियोफोन 2 की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है और आपको बुकिंग के दौरान ही इसकी पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। इस फोन पर कम्पनी किसी भी तरह की कोई रिफंड स्कीम नहीं दे रही है।

जियोफोन 2 के प्लान्स
- जियोफोन 2 का पहला प्लान 49 रुपए का है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डाटा मिलेगा।
- दूसरा प्लान 99 रुपए का है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 14GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान में डेली 500MB हाई स्पीड डाटा लिमेट को सैट किया गया है।
- वहीं ज्यादा डाटा की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए 153 रुपए का प्लान उपलब्ध किया गया है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 42GB डाटा मिलेगा। इसमें डेली 1.5 GB हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा जिसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।

जियोफोन 2 के स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 2.4 इंच QVGA |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | काई ओएस |
| रैम | 512MB |
| इनबिल्ट स्टोरेज | 4GB |
| एक्सपैनडेब्ल स्टोरेज | माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB |
| रियर कैमरा | 2 MP |
| फ्रंट कैमरा | VGA |
| कनैक्टिविटी | VOLTE 4G |
| बैटरी | 2000 mAh |

