कल शुरू होगी JioPhone 2 की दिवाली सेल, उठा सकेंगे खास ऑफर्स का फायदा
11/4/2018 10:57:02 AM
गैजेट डैस्क : अगर आप जियोफोन 2 को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस दिवाली आप इसे आसानी से खरीद पाएंगे। जियोफोन 2 की स्पैशल फैस्टिव सेल 5 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी और इस दौरान रोजाना दोपहर 12 बजे जियोफोन 2 को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। सेल में खरीदारों को खास ऑफर का भी फायदा मिलेगा। अगर आप जियोफोन 2 को पेटीएम के जरिए खरीदेंगे तो आपको 200 रुपए तक की छूट मिलेगी। वहीं 3 रीचार्ज पैक्स और अन्य फायदे भी मिलने की जानकारी है।
जियोफोन 2 के प्लान्स
- जियोफोन 2 का पहला प्लान 49 रुपए का है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डाटा मिलेगा।
- दूसरा प्लान 99 रुपए का है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 14GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान में डेली 500MB हाई स्पीड डाटा लिमेट को सैट किया गया है।
- वहीं ज्यादा डाटा की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए 153 रुपए का प्लान उपलब्ध किया गया है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 42GB डाटा मिलेगा। इसमें डेली 1.5 GB हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा जिसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।
जियोफोन 2 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 2.4 इंच QVGA |
ऑपरेटिंग सिस्टम | काई ओएस |
रैम | 512MB |
इनबिल्ट स्टोरेज | 4GB |
एक्सपैनडेब्ल स्टोरेज | माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB |
रियर कैमरा | 2 MP |
फ्रंट कैमरा | VGA |
कनैक्टिविटी | VOLTE 4G |
बैटरी | 2000 mAh |