जियो ने पेश किया गूगल जियोफाई ऑफर

4/11/2018 9:30:06 AM

जालंधरः दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो ने आज से नया गूगल जियोफाई ऑफर शुरु किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 999 रुपए का एक मुफ्त जियोफाई डिवाइस और 1,500 रुपए की कीमत का 100 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। कंपनी की वैबसाइट के अनुसार यह ऑफर गूगल होम या क्रोकास्ट डिवाइस की खरीद पर उपलब्ध है।

 

यह डिवाइस रिलायंस डिजीटल, रिलायंस डी.ए.एक्स मिनी और जियो स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऑफर कई शर्तों के साथ उपलब्ध है। इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 149 रुपए का पहला रिचार्ज कराना होगा और साथ ही 99 रुपए में जियो की प्राइम मैंबरशिप लेनी होगी। 


 

Punjab Kesari