जल्द शुरु हो सकती है JioHomeTV सर्विस, 400 रुपए में मिलेंगे SD-HD चैनल्स

4/16/2018 4:04:22 PM

जालंधर- टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने धमाकेदार प्लान्स से हलचल मचा देने वाली कंपनी रिलायंस जियो जल्द ही अपनी एक नई सर्विस शुरु करने वाली है जिसका नाम JioHomeTV है। इसमें यूजर्स को 400 रुपए की शुरुआती कीमत पर 200 SD और HD चैनल्स उपलब्ध किए जाएगें। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में जियोब्रॉडकास्ट सर्विस को सभी यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

 

हांलाकि रिलायंस जियो की ओर से ये नहीं साफ किया गया है कि JioHomeTV कंपनी की डीटीएच सर्विस का रिप्लेसमेंट है या ये कंपनी की नई सर्विस है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि JioHomeTV एनहांस्ड मल्टीमीडिया ब्रॉडकॉस्ट मल्टीकास्ट सर्विस (eMBMS) भी हो सकता है। वहीं इससे पहले गूगल प्ले स्टोर पर JioBroadcast एप्प को भी देखा गया था।

 

इस एप्प में बताया गया था कि जियो LTE-ब्रॉडकास्ट टेस्ट डिवाइसेस पर HD क्वालिटी स्ट्रीमिंग सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि JioHomeTV की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही पता चल सकेगी।

Punjab Kesari