Jeep Wrangler SUV अनलिमिटेड वेरिएंट हुई लॉन्च , कीमत रखी गई 63.94 लाख रुपये

8/10/2019 4:10:51 PM

ऑटो डेस्क : Jeep Wrangler SUV आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दी गई है। क्रिसलर कंपनी ने इसकी कीमत 63.94 लाख (एक्स-शोरूम) तय की है।न्यू जनरेशन जीप रैंगलर 5 डोर अनलिमिटेड वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नई जीप रैंगलर एसयूवी को देश में मेड इन इंडिया टैग के तहत बेचा जायेगा। नई डिज़ाइन वाली ऑफ-रोड एसयूवी जीप रैंगलर उसी पॉवर और टच के साथ लॉन्च हुई है जैसे कि ओरिजिनल Jeep Wrangler में है। 


 

Jeep Wrangler SUV के टॉप फीचर्स 

 

PunjabKesari

 

जीप रैंगलर 2019 अल्टीमेट वेरिएंट में शानदार मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इन एलिमेंट्स में शामिल है क्लासिक LED राउंड हेडलैम्प्स , अपडेटेड कैबिन डैशबोर्ड , Uconnect 4C NAV  8.4 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन , एंड्राइड ऑटो , एप्पल कार प्ले , पुश बटन आदि। 


नए रैंगलर 2019 एडिशन में पैसिव की-लेस एंट्री , 5 सीटर केबिन , ड्यूल-जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल आदि जैसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है जो इस कार को एक टॉप क्लास प्रीमियम जीप एसयूवी बनाती है। 

 

Jeep Wrangler SUV स्पेसिफिकेशन समरी 

 

  • फ्यूल कैपेसिटी - 2 लीटर पेट्रोल 

  • 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 

  • पॉवर - 285 hp

  • माइलेज - 12.1 kmpl 

  • इंजन - 1998 CC

  • ट्रांसमिशन - ऑटोमैटिक 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static