JLR ने भारत में लांच किए रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के अपडेटेड मॉडल

6/28/2018 4:53:59 PM

जालंधर- अपनी शानदार कारों से दुनियाभर में प्रसिद्व हुई वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी अपडेटेड रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को लांच कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही गाड़ियों की एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस दोनों कारों में कई नए फीचर्स को शामिल किया जो इसे और भी शानदार बना रहे हैं। कीमत की बात करें तो अपडेटेड रेंज रोवर की एक्स शोरूम कीमत 1.74 करोड़ और अपडेटेड रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 99.48 लाख है। अाइए जानते हैं इन दोनों कारों के बारे में...

 

 

पावर डिटेल्स 

लैंड रोवर ने इन दोनों एसयूवी में वी6 और वी8 इंजन में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए हैं। पेट्रोल का वी6 इंजन 340 बीएचपी की जबकि वी8 इंजन 525 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।

 

 

डीजल इंजन

वहीं दूसरी तरफ डीजल का वी6 इंजन 258 बीएचपी की पावर और वी8 इंजन 340 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है, जो इसे काफी दमदार बना रहा है।

 

 

अाधुनिक फीचर्स 

कंपनी ने अपनी इन दोनों कारों में कई अाधुनिक फीचर्स को शामिल किया है जिसमें हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऐम्बियंट लाइटिंग प्रमुख हैं। इसके अलावा इंटीरियर में 10.10 इंच का नया टच प्रो ड्यूओ इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है।

 

 

अाकर्षक डिजाइन 

लांच हुई इन दोनों इन कारों के डिजाइन को कंपनी ने काफी अाकर्षक बनाया है। कार को नई एलईडी हेडलाइट्स, लैदर स्टीयरिंग वील और 360 डिग्री सराउंड कैमरा है। अब देखना होगा कि भारतीय मार्केट से इन दोनों कारों को कैसा रिस्पांस मिलता है। 

 


 

Punjab Kesari