जगुआर लैंड रोवर ने बैंगलोर में खोला नया शोरूम, ग्राहकों को मिलेंगी ये सर्विस

1/15/2021 12:03:16 PM

ऑटो डैस्क: भारतीय बाजार में अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए जग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने एक नए डीलरशिप की शुरुआत की है। जगुआर लैंड रोवर ने शक्ति ऑटो कार्स के नाम से बैंगलोर में इस डीलरशिप को शुरू किया है।

यह डीलरशिप 4,180 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है जिसमें 10-कारों को डिस्प्ले किया जा सकता है। इस डीलरशिप के जरिए जगुआर और लैंड रोवर की कारों की एक विस्तृत रेंज ग्राहकों को दिखाई जा सकती है।

खास बात यह है कि इस फेसेलिटी में प्री-ओन्ड कार्स खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक एप्रूव्ड प्री-ओन्ड कार एरिया भी है। साथ ही यहां पर जगुआर लैंड रोवर ब्रांडेड एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज की रेंज को भी प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा इस डीलरशिप पर एक इंटीग्रेटेड सर्विस वर्कशॉप भी है, जो 18 सर्विस बे से सुसज्जित है।
 

Hitesh