iVOOMi ने भारत में लॉन्च की 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत और फीचर्स से लेकर रेंज तक जानें सारी डिटेल

3/23/2022 5:25:47 PM

ऑटो डेस्क. भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में iVOOMi Energy S1 और जीत इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों हाई स्पीड ई-स्कूटर 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक चलने में और सिंगल चार्ज पर 130 किमी की रेंज देने में सक्षम हैं। तो चलिए जानते हैं इस ई-स्कूटर की कीमत और खासियत के बारें में...
 

iVOOMi इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू और ग्रे में आते हैं। iVOOMi Jeet दो वेरिएंट में उपलब्ध है। जहां Jeet प्रो की कीमत 92,999 रुपये तय की है, वहीं Jeet को 82,999 की कीमत पर आप घर ला सकते हैं। जबकि iVOOMi Energy S1 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) पर बिकता है।  


फीचर्स
आईवूमी जीत और जीत प्रो में 1.5kw-2 kW बैटरी पैक हैं जो एक बार चार्ज करने पर 130Km रेंज का दावा करते हैं। Evs का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। यह फाइंड माई स्कूटर, 30L विशाल बूट स्पेस, पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट फीचर्स को पैक करता है। आईवूमी का कहना है कि ईवीएस में 'प्रीमियम डिज़ाइन और अल्ट्रा-पॉवरफुल बिल्ड' है।

 

आईवूमी एनर्जी एस1 में 60वी, 2.0 किलोवाट की स्वैपेबल ली-आयन बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 4 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। EV में डिस्क ब्रेक और फुल चार्ज होने पर 115km/hr की टॉप स्पीड दी गई है। Energy S1 के सेंटर में एक 2KW इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 65km/hr की रेंज देती है।
 

Content Writer

suman prajapati