गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गया आधुनिक तकनीक से लैस मिनी डैस्कटॉप

4/12/2018 10:41:47 AM

इंटैल और AMD ने साथ मिल कर तैयार किया पहला PC

जालंधर : अमरीकी टैक्नोलॉजी कम्पनी इंटैल ने गेमिंग के शौकीनों के लिए छोटे आकार के मिनी डैस्कटॉप को पेश किया है। कम्पनी ने इसे पावर व परफॉर्मैंस का बेहतरीन मेल बताया है। यह पहला ऐसा मिनी डैस्कटॉप है जिसे इंटैल व AMD द्वारा साथ मिल कर तैयार किया गया है। Hades Canyon NUC नामक इस मिनी डैस्कटॉप में इंटैल का आठवीं जैनरेशन का Core i7 CPU लगा है वहीं AMD द्वारा तैयार किया गया RX Vega M GPU लगाया गया है। कम्पनी ने बताया है कि यह देखने में छोटा है लेकिन इससे सभी माडर्न गेम्स को आसानी से प्ले किया जा सकता है। वहीं इसमें वर्चुअल रिएलिटी हैंडसैट्स का उपयोग करने की भी सपोर्ट दी गई है।

 

बेहतरीन डिजाइन
इस मिनी डैस्कटॉप के डिजाइन को काफी बेहतर बनाया गया है। इसके केस को आसानी से हटा कर आप इसमें लगे इन्टर्नल पाट्स को बदल सकते हैं व इसकी क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। इसमें मल्टीकलर्ड LEDs लगी हैं वहीं इसके ऊपर स्कल का लोगो दिया गया है जो इसे ऑन करने पर लाइट्स को दिखाता है। 

 

मिलेगी सभी पोर्टर्स की सपोर्ट
यूजर की जरूरतों पर ध्यान देते हुए इसमें दो USB 3.0 स्लॉट्स, 1 HDMI  पोर्ट, 1 USB-C सपोर्ट और SD कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा हैडफोन्स को लगाने के लिए इसमें अलग से हैडफोन जैक भी लगा है। 

 

बढ़ा सकेंगे स्टोरेज व RAM 
Hades Canyon NUC मिनी डैस्कटॉप में 2 सॉलिड स्टेड ड्राइव की सपोर्ट दी गई है वहीं इसमें दो 2 DDR4 RAM स्लॉट्स लगे हैं जिनकी मदद से आप इसकी रैम को 32GB तक बढ़ा जा सकते हैं। 

 

लम्बे समय तक कर सकेंगे उपयोग
इंटैल ने इस मिनी डैस्कटॉप में क्लोस्ड लूप लिक्वड कूलर लगाया है जो लम्बे समय तक इसका लगातार उपयोग करने में मदद करता है व सिस्टम को गर्म होने से बचाता है। कम्पनी ने फिलहाल इसे 999 डॉलर (लगभग 65 हजार रुपए) कीमत में जल्द उपलब्ध करने की जानकारी दी है। साथ ही बताया गया है कि आने वाले समय में एक सस्ता वेरिएंट भी उपलब्ध करने की योजना है जो i7-8750G चिप से लैस होगा व जिसकी कीमत 799 डॉलर (लगभग 52 हजार रुपए) होने का अनुमान है। 

Punjab Kesari