Instagram ने पेश किया नया Take a Break फीचर, ऐसे करता है काम

2/5/2022 10:52:03 AM

गैजेट डेस्क: इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया टेक अ ब्रेक फीचर पेश कर दिया है। इसे इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में पेश किया गया था। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक नया फीचर इंस्टाग्राम की लत छुड़ाने में मददगार साबित होगा। आपको बस ऐप की सेटिंग में जाकर टेक अ ब्रेक फीचर को इनेबल करना होगा। आपको इसके बाद समय सेट करना होगा। तय किए गए समय में यूजर्स को रिमाइंडर मिलेगा।

इंस्टाग्राम का टेक अ ब्रेक फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा। अगर यूजर चाहें तो इसे ऑफ भी कर सकते हैं। इस फीचर में यूजर को 10, 20 और 30 मिनट के समय का विकल्प मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static