भारत के परम सिद्धि ने प्राप्त किया दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की सूची में 63वां स्थान

11/19/2020 6:02:14 PM

गैजेट डैस्क: भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि (PARAM Siddhi) को विश्व के 500 शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की सूची में 63 वां स्थान प्राप्त हुआ है। साइंस एडं टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (डीएसटी) ने यह जानकारी दी है। डीएसटी ने कहा कि, "नए कंप्यूटर से स्वास्थ्य सेवाओं को फायदा मिलेगा और बाढ़ प्रभावित इलाकों के मौसम की जानकारी भी मिल सकेगी।"

पहले स्थान पर आया जापान का सुपर कंप्यूटर

दुनिया में सबसे तेज सुपर कंप्यूटर होने का खिताब जापान के सुपर कंप्यूटर फुगाकू (Fugaku) को मिला है। इसने दुनिया के सबसे तेज 500 कंप्यूटरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। बात अगर परम सिद्धि की करें तो इसे इसी साल नेशनल सुपरकंप्यूटर मिशन (NSM) के तहत विकसित और स्थापित किया गया है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में इंस्टॉल किया जाएगा।

भारत का दूसरा तेज कंप्यूटर है प्रत्यूष (Pratyush)

परम सिद्दि भारत का दूसरा सुपर कंप्यूटर है, जिसने दुनिया के 100 सबसे तेज सुपर कंप्यूटरों के बीच एंट्री मारी है। इससे पहले प्रत्यूष (Pratyush) सुपर कंप्यूटर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी की तरफ से मौसम की जानकारी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सुपर कंप्यूटर को नवंबर एडिशन में 78वां रैंक मिला था, वहीं जून में इसे 66वां रैंक हासिल हुआ था।

Hitesh