गूगल और एप्पल को टक्कर देने के लिए अपना खुद का तैयार किया गया एप्प स्टोर लॉन्च करेगा भारत

10/2/2020 11:38:47 AM

गैजेट डैस्क: गूगल और एप्पल की मोनोपोली से निपटने के लिए अब भारत में अपना खुद का तैयार किया गया एप्प स्टोर लॉन्च किया जाएगा। इसे खास तौर पर भारतीयों की गूगल पर निर्भरता को कम करने के लिए लाया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में लगभग 500 मिलियन स्मार्टफोन यूजर्स हैं जोकि गूगल के एंड्रॉयड प्लैटफोर्म का उपयोग करते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय स्टार्टअप गूगल की नीतियों की आलोचना करते हैं जोकि उनकी वृद्धि को रोकती हैं। न्यूज एजेंसी Reuters ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार भारतीय स्टार्टअप्स की मदद करने के लिए आगे आ रही है और इसलिए अपना खुद का एप्प स्टोर लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। खास बात यह है कि इस एप्प स्टोर में डेवलपर्स से कोई कमिशन भी नहीं लिया जाएगा। फिलहाल सरकार इस एप्प स्टोर को तैयार कर रही है जिसे कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल्ड एप्प के तौर पर उपलब्ध किया जाएगा।

गूगल के साथ स्टार्टअप्स के बढ़ रहे विवाद

हाल ही में गूगल और भारतीय स्टार्टअप्स के बीच कई विवाद देखे गए हैं। गूगल ने फूड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Zomato और Swiggy को नोटिस भेजा है। इन दोनों पर आरोप लगाया गया है कि यह दोनों कंपनियां प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। इनके अलावा गूगल ने डिजिटल पेमेंट सर्विस Paytm को भी नीतियों का उल्लंघन करने का आरोप लगा कर प्ले स्टोर से हटा दिया था। यही कारण है कि अब भारत में खुद का एप्प स्टोर तैयार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

static