पावर बैंक खरीदना चाहते हैं तो जरुर पढ़े यह खबर

1/1/2018 9:56:23 AM

जालंधरः अगर आप नया पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि आज हम आपको उन पावर बैंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 10,000 mAh की बैटरी से लैस हैं। साथ इनकी कीमत भी काफी कम है। आइए जानते हैं इन पावर बैंक्स के बारे में...


 
1. लेनोवो MP1060 पावर बैंक  

लेनोवो का यह पावर बैंक 10,000mAh की बैटरी से लैस है और इस पावर बैंक की मदद से ओवरचार्जिंग और डिस्चार्जजिंग को रोका जा सकता है। लेनोवो के मुताबिक, इस पावर बैंक से लगभग 4:30 घंटो में फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपए है। 


 
2. वनप्लस 10,000mAh

वनप्लस का यह पावर बैंक हल्का और सबसे बेहतर डिजाइन वाला पावर बैंक है। 10,000 mAh की लीथियम पॉलिमर बैटरी वाला यह पावर बैंक 5.5 घंटे में फुल चार्ज होता है। इस पावर बैंक की कीमत 1,799 रुपए है।


 
3. असुस जेनपावर 10,050 mAh

आसुस जेनपावर पावर बैंक सिंगल यूएसबी पोर्ट के साथ 5V का इनपुट लेता है और 5.1V का आउटपुट देता है। इसकी कीमत 1,679 रुपए है।


 
4. Xiaomi Mi Power Bank Pro

शाओमी का यह पावर बैंक 10,000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें सिंगल USB Type-A पोर्ट की सुविधा दी गई है। इसकी कीमत 1,999 रुपए है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static