फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस फरवरी लॉन्च होने वाले हैं कई शानदार स्मार्टफोन्स

1/31/2022 1:18:33 PM

गैजेट डेस्क: अगर आप इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। इस फरवरी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

  • सैमसंग 9 फरवरी को अपने तीन नए स्मार्टफोन्स Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra लॉन्च कर सकती है। इनमें से Galaxy S22 ultra को S-Pen की सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।
  • वनप्लस अपने नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन Nord CE 2 को लॉन्च करेगी। कंपनी इस डिवाइस को 11 फरवरी को लॉन्च कर सकती है, इसे Dimensity 900 प्रोसेसर और 64MP कैमरे के साथ लाया जाएगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 9 Pro और 9 Pro Plus इसी महीने लॉन्च हो सकते हैं। इन दोनों ही फोन्स को 5G की सपोर्ट के साथ लाया जाएगा और इनकी कीमत 15 हजार रुपये से ज्यादा होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन्स 15 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं।

Content Editor

Hitesh