हुंडई ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार kona का किया खुलासा

3/3/2018 2:27:05 PM

जालंधर- दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कोना को पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस कार को नए फीचर्स से लैस किया है जो इसे और भी शानदार बनाते है। वहीं हुंडई ने अपनी इस नई कार को जिनेवा मोटर शो 2018 से ठीक पहले पेश कर दिया है। अगर कंपनी इसे भारत में लांच करती है तो यह देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। हांलाकि अभी तक कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं अाई है।

 

PunjabKesari

 

पावर 

हुंडई इलेक्ट्रिक कोना में दो पावरट्रेन दिए गए हैं, जिसमें पहला इसमें छोटा 39.2 kW लिथियम आयन पोलिमर बैटरी बैक दिया गया है, जो 133bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फुल चार्ज होने पर यह 299 किलोमीटर की पावर जनरेट करता है। वहीं 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 9.3 सेकंड़ का वक्त लगता है। फुल चार्ज होने पर बैटरी को 6 घंटे 10 मिनट लगते हैं।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा कंपनी ने 64kW लिथियम आयन पोलिमर बैटरी पैक दिया है जो 201bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 167kmph है। स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 9 घंटे 40 मिनट लगते हैं। वहीं, 80 फीसद चार्ज होने पर इसे 54 मिनट का समय लगता है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन

हुंडई कोना में कम्पोसिट लाइट, टॉप पर LED DRLs और टू-टोन रूफ के साथ सात रंग के एक्सटीरियर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें विशेष लैंप बेजल और फ्रंट बंपर दिया गया है। कंपनी ने कोना इलेक्ट्रिक में एक्सक्लूजिव 17 इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं।

 

PunjabKesari

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static