iPhone 15 की कीमत में भारी गिरावट, लगभग 25 हजार रुपये से कम में मिल रहा फोन

5/26/2026 4:23:33 PM

नेशनल डेस्क: ज्यादातर लोगों का सपना iPhone खरीदने का होता है लेकिन दाम अधिक होने की वजह से नहीं खरीद पाते हैं, अब मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर और डिस्काउंट भी दे रही हैं, जिसका सीधा फायदा खरीदारों को मिलेगा। अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन लेटेस्ट मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 15 इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से काफी नीचे पहुंच गई है।

ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऑफर के तहत iPhone 15 के 128GB वेरिएंट पर सीधा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। इसके साथ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 54 हजार रुपये तक पहुंच रही है, जो इसकी लॉन्च कीमत से लगभग 25 हजार रुपये कम है।

फीचर्स की बात करें तो iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी ऑफर करती है। फोन में Apple का दमदार A16 Bionic चिपसेट लगाया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग अनुभव देता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं। कम कीमत में प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह डील आकर्षक मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static