भारत में जल्द लांच होगें हुवावे P20 और P20 प्रो, कंपनी ने शेयर किया टीजर
4/16/2018 12:19:47 PM
जालंधर: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने पिछले महीने पेरिस में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोंस हुवावे P20 प्रो और P20 को लांच किया था। वहीं, अब कंपनी इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत में लांच के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मिली है। कंपनी अपने ट्वीट के माध्यम से एक एनिमेशन वीडियो जारी की है और उसके साथ हैशटैग #HuaweiP20Pro और #HuaweiP20Series लिखा है।
Put aside the many for the one that’s here to deliver you all. #SEEMOOORE #HuaweiP20Series #HuaweiP20Pro pic.twitter.com/gzeKS7hzxg
— Huawei India (@HuaweiIndia) April 15, 2018
वहीं, इन स्मार्टफोंस को भारत में किस तारीख को लांच किया जाएगा, इस बात की आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में इस स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।
हुवावे P20 के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.8 इंच |
प्रोसैसर | Kirin 970 प्रोसैसर चिप |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 12MP, 20MP |
फ्रंट कैमरा | 24.8MP |
बैटरी | 3400mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी | ब्लूटुथ, वाई-फाई, जीपीएस, ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट्स, 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए एचडी वॉयस कॉलिंग |
हुवावे P20 प्रो के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6.1 इंच (1080 x 2244 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | Kirin 970 प्रोसैसर चिप |
रैम | 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 40MP, 20MP, 8MP |
फ्रंट कैमरा | 24.8MP |
बैटरी | 4000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी | ब्लूटुथ, वाई-फाई, जीपीएस, ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट्स, 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए एचडी वॉयस कॉलिंग |