हुवावे P20 और P20 प्रो स्मार्टफोन लांच, इसमें हैं तीन रियर कैमरे
3/28/2018 10:13:23 AM

जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने मंगलवार को पी सीरीज के तहत अपने दो नए स्मार्टफोन हुवावे P20 और P20 प्रो के नाम से लांच किए है। ये दोनों स्मार्टफोन्स एआई कैमरा से लैस है और इसके कैमरा लेंस मशहूर ऑप्टिक कंपनी लेसिका ने डिजाइन किया है। दोनों ही स्मार्टफोन में ऊपर की ओर नॉच दिया गया है जो आईफोन X का लुक देता है। इन दोनों स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिए गए हैं और रियर बॉडी पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कीमतः
कीमत की बात करें तो हुआवे P20 की कीमत 649 यूरो यानी लगभग 52,000 रुपए और P20 प्रो की कीमत 899 यूरो यानी लगभग 72,000 रुपए रखी गई है।
हुवावे P20 के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.8 इंच |
प्रोसैसर | Kirin 970 प्रोसैसर चिप |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 12MP, 20MP |
फ्रंट कैमरा | 24.8MP |
बैटरी | 3400mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी | ब्लूटुथ, वाई-फाई, जीपीएस, ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट्स, 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए एचडी वॉयस कॉलिंग |
हुवावे P20 प्रो के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6.1 इंच (1080 x 2244 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | Kirin 970 प्रोसैसर चिप |
रैम | 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 40MP, 20MP, 8MP |
फ्रंट कैमरा | 24.8MP |
बैटरी | 4000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी | ब्लूटुथ, वाई-फाई, जीपीएस, ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट्स, 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए एचडी वॉयस कॉलिंग |