हुवावे ने AMD Ryzen 5 प्रोसैसर के साथ पेश किया MateBook D

6/9/2018 11:31:05 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी हुवावे ने अपने MateBook D लैपटॉप को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को चीन में ग्लोबली तौर पर AMD प्रोसैसर के साथ लांच किया है। इस लैपटॉप की सबसे बडी खासियत यह है कि यह लैपटॉप अलट्रा स्लिम और एक्सट्रा पावरफुल लैपटॉप है। फिलहाल कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Huawei MateBook D के फीचर्सः

इस लैपटॉप में 14 इंच की Full HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल्स का है। हुवावे के इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें AMD Ryzen 5 2500U GPU और Radeon Vega 8 Graphics मौजूद है। इसके अलावा इसमें चार स्पीकर लगे है, जो Dolby Atmos से लैस है। 

इसके अलावा इस लैपट़ॉप में 57.4Wh की बडी बैटरी लगी है। वहीं, कनैक्टिविटी के लिए इसमें 5.8mm thick, टाइप सी पावर जैसे फीचर्स दिए गए है। इस लैपटॉप का वजन 1.45 किलोग्राम है और यह लैपटॉप काफी हल्का है। इसमें चार्ज तकनीक के लिए टाइप-सी पावर एडाप्टर दिया गया है, जिसका उपयोग हुवावे के टैबलेट और स्मार्टफ़ोन को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। 

Punjab Kesari