20 दिनों का बैटरी बैकअप देगी Xiaomi की नई स्मार्टवॉच
8/7/2019 11:47:39 AM
            
            
            
            
            गैजेट डैस्क : Xiaomi के वेयरेबल ब्रैंड Huami ने 20 दिनों का बैटरी बैकअप देने वाली नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। Amazfit Verge Lite स्मार्टवॉच में ऐमोलेड डिस्प्ले और 7 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 24 घंटे काम करने वाला हार्ट रेट मॉनिटर, नोटिफिकेशन अलर्ट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कीमत
Amazfit Verge Lite स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 6,999 रुपए रखी गई है और इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 1.3 इंच की राउंड शेप ऐमोलेड | 
| स्क्रीन रेसोलुशन | 360x360 पिक्सल्स | 
| स्क्रीन प्रोटैक्शन | कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3, ऐंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग | 
| सैंसर्स | हर्ट रेट सेंसर, 3 मल्टि-ऐक्सिस ऐस्केलेटर सेंसर और ऐम्बियंट लाइट सेंसर | 
| कनैक्टिविटी | जीपीएस+ ग्लोनास, ब्लूटूथ वी5 | 
| बैटरी | 390mAh ली-पॉलीमर | 
| बैटरी बैकअप | 20 घंटे | 
| चार्जिंग टाइम | 2.58 घंटे में फुल चार्ज | 
| खास फीचर | IP68 और डस्ट रेजिस्टेंट | 

