HP ने लांच किया नया गेमिंग लैपटॉप

4/14/2018 8:25:38 AM

जालंधरः अमरीका की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी एचपी ने गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए एक नया गेमिंग लैपटॉप लांच किया है। इस लैपटॉप की कीमत 800 डॉलर यानी लगभग 52,100 रुपए है। ये लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ है और इसके कीबोर्ड में बैकलाइटिंग के लिए वाइट, ग्रीन और पर्पल का ऑप्शन दिया गया है।

 

 

फीचर्सः

फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जोकि 4K रेज्योलेशन क्षमता के साथ है और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। वहीं, इसका दूसरा वेरियंट 1080 पिक्सल्स रेज्योलेशन क्षमता के साथ है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। 

 

इसके अलावा इसमें इंटेल का लेटेस्ट 8th कोर i5/i7 प्रोसैसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बात करें इसके ग्राफिक्स की तो इसमें यूजर AMD Radeon RX 560X, NVIDIA GeForce GTX 1050 Ti और सबसे अधिक पावरफुल NVIDIA GTX 1060 Max-Q के हिसाब से वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं।

 

Punjab Kesari