वीडियो क्रेटर्स और गेमर्स के लिए HP ने भारतीय बाजार में उतारे 5 लैपटॉप्स

8/27/2020 11:18:34 AM

गैजेट डैस्क: वीडियो क्रेटर्स और गेमर्स को ध्यान में रखते हुए HP ने एक साथ पांच लैपटॉप्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें HP Envy 15, HP Envy 13, HP Envy x360 13, HP ZBook Studio और HP ZBook Create शामिल हैं। इनमें से Envy लाइनअप सबसे नई है। इन लैपटॉप्स में 10वीं-जेनरेशन के इंटेल कोर (Intel Core) / AMD Ryzen 4000 सीपीयू दिए गए हैं। वहीं, HP ZBook की बात करें तो यह एक वर्कस्टेशन है, जिसे कि Intel Xeon प्रोसेसर्स और Nvidia Quadro RTX GPU के साथ लाया गया है।

HP Envy लाइनअप की कीमतें

  1. The HP Envy 15 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है।
  2. वहीं, HP Envy 13 और HP Envy x360 13 की कीमतें 79,999 रुपये से शुरू हो रही हैं।
  3. इनके अलावा HP के मोबाइल वर्कस्टेशन HP ZBook Studio और HP ZBook Create की कीमतें 1,77,000 रुपये से शुरू होती हैं।
  4. इनकी बिक्री 1 सितंबर से शुरू होगी।

HP Envy 15 (2020)

  1. HP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 1920 x1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
  2. इसमें ग्राहकों को टच स्क्रीन मिलती है।
  3. 16GB रैम के साथ आने वाले इस लैपटॉप की इन बिल्ट स्टोरेज 512GB की है।
  4. यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

HP ENVY 15

HP Envy 13 (2020)

  1. इस लैपटॉप में 13 इंच की डिस्प्ले दी गई हैहै।
  2. 10वीं-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स की सपोर्ट इसमें मिलती है।
  3. यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 19.5 घंटों का बैटरी बैकअप देगा ऐसा कंपनी का दावा है।

HP Envy x360 13 (2020)

  1. इसमें 13.30 इंच की डिस्प्ले को शामिल किया गया है जोकि 1920 x1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
  2. ग्राहकों को इसमें टच स्क्रीन व 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
  3. यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  4. इसमें Ryzen 7 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है।
  5. कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 17.5 घंटों का बैटरी बैकअप मिलेगा।

HP ZBook Studio 

  1. इसमें 15.60 इंच की टच डिस्प्ले दी गई है।
  2. यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  3. Nvidia GeForce ग्राफिक्स की सपोर्ट इसमें मौजूद है। 

HP ZBook Create 

  1. इसमें 15.60 इंच की टच डिस्प्ले लगी है।
  2. यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  3. Nvidia GeForce ग्राफिक्स की सपोर्ट इसमें मिलती है।

HP ZBook Create

Hitesh