ऑनर 5 दिसंबर को लांच करेगी अपना नया स्मार्टफोन
11/12/2017 1:24:31 PM

जालंधरः हुवावे की सब ब्रांड कंपनी हॉनर अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरु कर दिए हैं, जिसके अनुसार यह इवेंट 5 दिसंबर को आयोजित होने वाला है, हालांकि इस मीडिया इनवाइट में कंपनी ने लॉन्च होने वाले डिवाइस के बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट और खबरों के अनुसार कंपनी इस इवेंट में Honor V10 स्मार्टफोन को लांच हो सकता है।
ऑनर V10 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.99 इंच की डिस्प्ले |
प्रोसैसर | Kirin 970 प्रोसैसर |
रैम | 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB/128GB |
रियर कैमरा | 16MP/20MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.0 |
कनैक्टिविटी | 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS |