Honor द्वारा 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा दुनिया का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्ट टीवी

10/12/2019 12:37:09 PM

गैजेट डेस्क : चीन की टेक कंपनी हुआवेई के सब-ब्रैंड हॉनर (Honor) भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च करने वाली है। सोमवार को कंपनी ने एलान किया था कि वह भारत में अपने दो नए स्मार्ट टीवी - Honor Vision Smart TV और Honor Vision Pro Smart TV को लॉन्च करने वाली है। 14 अक्टूबर को हॉनर की नई स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की जाएगी। Honor Vision Pro Smart TV दुनिया का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्ट टीवी हैं। 


दिल्ली में होगा Honor स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च इवेंट 

Image result for Honor Vision Smart TV & Honor Vision Pro Smart TV

कंपनी द्वारा दिल्ली में प्रेस इवेंट आयोजित होगा जहाँ इस टीवी सीरीज को लॉन्च किया जायेगा। इस टीवी सीरीज को पहले ही अगस्त महीने में चीन में लॉन्च कर दिया गया था।  


Honor Vision Smart TV & Honor Vision Pro Smart TV स्पेसिफिकेशन्स 

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में दो मॉडल्स एक जैसे ही हैं। Honor Vision Pro स्मार्ट टीवी में आपको पॉप-अप कैमरा, 6 फार-फील्ड माइक्रोफोन्स, 10 W ड्यूल एक्स्ट्रा स्पीकर्स हैं।  दोनों टीवी में आपको 55-इंच की 4K डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। इसमें Honghu 818 क्वॉड-कोर Soc प्रोसेसर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static