भारत में जल्द आ रहा है Honor Pad 9, मिल सकती हैं ये खूबियां

2/5/2024 3:45:16 PM

गैजेट डेस्क. Honor ने पिछले साल दिसंबर में Pad 9 लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द इसे भारत में भी लेकर आ रही है। इसे हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि Honor Pad 9 लॉन्च डेट नजदीक आ रही है। इसके स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी सामने आई है।

PunjabKesari
अपकमिंग पैड HEY2-W09 मॉडल के नंबर के साथ सिंगापुर की साइट पर देखा गया था और अब इसे BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। अपकमिंग महीनों में इसकी एंट्री हो सकती है। भारत में इसके अलावा अपने Honor X9b और Choice Earbuds X5 को लंबे समय से टीज कर रही है।

 

स्पेसिफिकेशन

PunjabKesari

Honor Pad 9 चाइनीज बाजार में मौजूद है तो उम्मीद की जा रही है कि इसे उन्हीं स्पेक्स के साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12.1 इंच की सिमेट्रिकल्स बैजल्स वाली डिस्प्ले प्रदान की जाती है।

इसका रेजॉल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल का है। यह 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

इसमें सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाता है, जिसमें 13MP का सेंसर मिलता है तो सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसमें पावर सपोर्ट के लिए 35 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 8,300 एमएएच वाली बैटरी दी जाती है। उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिलेगी।

आगामी पैड में स्नैपड्रेगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह मैजिकओएस 7.2 पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर रन करेगा।

चाइना में यह टैबलेट तीन कलर ऑप्शन Azure, White और Gray में मौजूद है और यहां भी इन्हीं विकल्पों के साथ लाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static