अल्ट्रा बाउंस डिस्प्ले के साथ ऑनर भारत में ला रही है नया स्मार्टफोन, 15 फरवरी को होगी एंट्री
1/29/2024 4:42:18 PM

गैजेट डेस्क: ऑनर 15 फरवरी को HONOR X9b स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी का यह नया फोन यूजर्स के लिए खास होने वाला है क्योंकि यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एक्स्ट्रा ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा।
HONOR X9b में स्पेशल Airbag टेक्नोलॉजी मिलेगी। वहीं इसे अल्ट्रा बाउंस डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। यह खास टेक्नालाजी फोन को गिरने पर बचाने का काम करेगी। HONOR X9b को लेकर लेटेस्ट जानकारी शेयर करते हुए HTech के सीईओ माधव सेठ ने बताया कि इसे 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, यह फोन भारत से पहले ही कई देशों में बेचा जा रहा है। ऐसे में भारत के लिए भी सेम वेरिएंट लाए जाने की उम्मीद की जा रही है।
मिल सकते हैं ये संभावित फीचर्स-
HONOR X9b फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिल सकती है।
इसमें 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
HONOR X9b फोन 12GB RAM के साथ लाया जा सकता है।
108MP रियर कैमरा और 5800mAh बैटरी मिल सकती है।