भारत में लांच हुआ Honor Holly 4 Plus स्मार्टफोन, कीमत 13,999 रुपए
11/2/2017 2:06:08 PM

जालंधरः हुवावे के सब-ब्रांड कंपनी ऑनर ने आज अपना नया स्मार्टफोन Holly 4 Plus के नाम से भारत में लांच किया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपए रखी है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत Holly 4 का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे हाल ही में भारत में लांच किया गया था। वहीं, यह फोन ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Holly 4 Plus के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.5 इंच (रेजल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | क्वालकॉलम स्नैपड्रेगन 435 ऑक्टा-कोर 64bit प्रोसैसर |
रैम | 3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 4,000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड 7.0 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, ऑडियो जैक |