बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ ऑनर 9i स्मार्टफोन
10/14/2017 11:45:27 AM

जालंधरः हुवावे की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर ने हाल ही में अभी अपना नया स्मार्टफोन ऑनर 9i नाम से लांच किया है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। फ्लिप्कार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान इस फोन को खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रूपए है। ऑनर के इस फोन को प्रेस्टीज गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फ्लिप्कार्ट इस फोन पर कुछ ऑफर भी दे रही है, जिसमें HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन नो कॉस्ट EMI पर उपलब्ध है।
Honor 9i के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.9 इंच फुल HD + 2.5 क्वर्ड ग्लास फुलव्यू डिस्प्ले (रेजल्यूशन 2160x1080पिक्सल) |
प्रोसैसर | 2.36GHz किरिन 659 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 2568GB |
रियर कैमरा | 16MP, 2MP |
फ्रंट कैमरा | 20 MP, 2MP |
बैटरी | 3340mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.0 |
कनैक्टिविटी | डुअल सिम, 4G-LTE VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई (802.11 b/g/n), GPS/A-GPS, NFC और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट |