भारत में होंडा ने लांच की अपनी 2018 CB125 शाइन
2/22/2018 5:46:23 PM
जालंधर- वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक CB 125 शाइन SP को भारत में 62,032 रुपए (एक्सशोरूम) की कीमत में लांच कर दिया है। वहीं CB शाइन SP के अगले व्हील में डिस्क ब्रेक वाले मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 64,518 रुपए और CBS तकनीक से लैस मॉडल की कीमत 66,508 रुपए है। होंडा ने अपनी इस बाइक में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं।
इंजन
कंपनी ने बाइक में 124.73cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 7500 rpm पर 10.16 bhp की पावर और 5500 rpm पर 10.30 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं कंपनी ने बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

फीचर्स
होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया ने 2018 CB 125 शाइन SP के टैंक डिज़ाइन को रिवाइस किया है और नए बॉडी डेकल्स दिए गए हैं। वहीं बाइक में एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है जिसमें सर्विस इंडिकेटर और घड़ी लगी है। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो CB शाइन SP के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए हैं, वहीं पिछले हिस्से में ट्विन शॉक्स लगाए गए हैं।
ब्रेक्स
2018 CB 125 शाइन SP के बेस वेरिएंट में दोनों व्हील्स को ड्रम ब्रेक्स दिए हैं, वहीं CB एस वाली शाइन SP के अगले व्हील में डिस्क ब्रेक के साथ विकल्प के तौर पर कॉम्ब-ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ज़्यादा माइलेज के लिए बाइक में 18-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ लो रेसिस्टेंस टायर दिए गए हैं। अब देखना होगा कि इस नई बाइक को मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है।

