शंघाई ऑटो शो : होंडा ने पेश किया इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा-ई का प्रोटोटाइप मॉडल

4/23/2021 5:16:38 PM

ऑटो डैस्क । दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda e का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है। दिखने में यह एसयूवी बहुत ही आकर्षक है। इस कार का प्रोटोटाइप मॉडल होंडा ने शंघाई ऑटो शो के दौरान दिखाया है। आपको बता दें कि आज दुनियाभर में वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ही काम कर रही हैं। होंडा ने भी अगले 5 साल में 10 इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में होंडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda e का प्रोटोटाइप मॉडल सामने रखा है। इस एसयूवी में ग्राहकों की ज्यादातर जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसी कारण इसमें बहुत सारे फीचर्स की उम्मीद है।

Honda e एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो आपको इस कार के फ्रंट में बड़ी डीआरएल स्ट्रिप के साथ कंपनी का लोगो मिलेगा। इसके अलावा इस एसयूवी में अलॉय व्हील्स भी बड़े हैं। हालांकि अभी इसके फाइनल डिजाइन में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। आपको थर्ड जेनरेशन होंडा कनैक्ट ऑफर भी मिल सकता है जो वॉयस रिकग्नीशन इंटरफेस पर काम करता है। कंपनी ने अभी इस एसयूवी की रेंज और पावरट्रेन की जानकारी सांझा नहीं की है लेकिन कयास हैं कि यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज में 400 से 600 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस एसयूवी के ज्यादातर फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। इसलिए अभी इस एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल का इंतजार करना होगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Bharat Mehndiratta

Recommended News

Related News

static