Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमत का खुलासा

3/18/2018 5:50:13 PM

जालंधर- जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा नेे भारतीय मार्केट के लिए लांच होने वाली अपनी नई बाइक CBR250R की कीमत का खुलासा कर दिया है। 2018 Honda CBR250R दो वेरिएंट -  Standard और Dual Channel ABS में उपलब्ध होगी जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 1.63 लाख रुपए और 1.93 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। माना जा रहा है कि भारतीय बाज़ार में इसका मुकाबला UM Renegade, Royal Enfield Thunderbird और Yamaha Fazer 25 से होगा।

 

 

इंजन 

ये बाइक 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन से लैस है। बाइक का इंजन 26 बीएचपी का अधिकतम पावर और 22.9Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

 

 

स्पीड

बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

 

फीचर्स 

ये बाइक 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट, ऑप्शनल डुअल चैनल एबीएस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 110/70-17M/C फ्रंट और 140/70-17M/C रियर व्हील लगाया गया है।


 

Punjab Kesari