होंडा ने शुरू की Benly e इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च

7/3/2022 5:03:46 PM

ऑटो डेस्क: भारत में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब होडा भी टू-व्हीलर में शामिल होने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में होंडा की Benly e इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखा गया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं। 


तस्वीरों में Benly e व्हाइट कलर की नजर आ रही है। इसके सामने सामान रखने के लिए एक बड़ा कैरियर लगाया हुआ है। यह एक सिंगल सीटर ई-स्कूटर है और इसके पिछली सीट के जगह भी सामान रखने के लिए कैरियर दिया गया है। पिछले कैरियर पर एक बड़ा लगेज बॉक्स या बैग रखा जा सकता है। 


वेरिएंट


Honda Benly e पूरी तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे 4 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें Benly e: I, Benly e: I Pro, Benly e: II, और Benly e: II Pro शामिल हैं। बेस मॉडल में 2.8 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जबकि अधिक शक्तिशाली मॉडलों में 4.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। सभी वेरिएंट में दो स्वैपेबल 48V बैटरी हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, Benly e 60 किलोग्राम का सामान उठा सकती है। फिलहाल इसकी रेंज, बैटरी और फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। 


बता दें होंडा की Benly e स्कूटर पहले से ही जापान सहित एशिया के कई दक्षिण-पूर्वी देशों में बेची जा रही है। इस स्कूटर का इस्तेमाल डिलीवरी और कूरियर के लिए किया जा सकता है। 

Content Writer

Parminder Kaur