इस दिन लांच होगी होंडा की नई एक्टिवा 6G, जानें क्या मिलेगा खास

1/1/2020 5:13:15 PM

ऑटो डैस्क: होंडा ने अपनी नई एक्टिवा 6G को जल्द लांच करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नए मॉडल को 15 जनवरी 2020 को लांच किया जाएगा। नई एक्टिवा में बिल्कुल अनोखा डिजिटल/एनालॉग इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलेगा जो कुछ नए फीचर्स जैसे कि रियल टाइम फ्यूल इकॉनमी और डिस्टेंस टू इम्पटी से लैस होगा।

प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक

कंपनी के अनुसार होंडा एक्टिवा 6जी में अनुकल ऊर्जा देने के लिए प्रोग्राम्ड फ्यूल इजेक्शन (पीजीएम-एफआई) और इनहेन्स्ड स्मार्ट पॉवर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इंजन

होंडा एक्टिवा BS6 मॉडल में 109.19 cc का एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 7.8 बीएचपी की पॉवर व 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। ईधन की बचत के लिए कंपनी ने इसमें होंडा ईको तकनीक (एचईटी) का इस्तेमाल किया है।

डिजाइन में किया गया बदलाव

एक्टिवा 6जी में अंदरूनी तकनीक के साथ ही कंपनी ने इसके डिजाइन में भी बदलाव किए है। इसमें आपको एलईडी हेडलैंप के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, नए डिजाइन की सीट, नए टर्न इंडीकेटर और नई पेंट स्कीम मिलेगी।

Hitesh