हीरो Xtreme 200R की बुकिंग शुरू, जल्द होगी बिक्री के लिए उपलब्ध

4/20/2018 11:35:45 AM

जालंधर- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दमदार बाइक एक्सट्रीम 200R को हाल ही मे भारत में लांच किया है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में 200cc का दमदार इंजन दिया है और इस बाइक को कई नए फीचर्स से लैस किया है। हीरो की इस बाइक की बिक्री मई या जून से शुरू हो सकती है। इस बाइक की कीमत 80,000 से 85,000 रुपए (एक्स शोरूम) तक हो सकती है। वहीं, इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। 
 
इंजन
कंपनी ने हीरो एक्सट्रीम 200R में 200cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000rpm पर 13.5Kw की पावर और 6500rpm पर 17.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहींं इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।
 
रफ्तार
इस बाइक में दिए गए दमदार इंजन के कारण यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में महज 4.6 सेकंड़ का समय लेती है।
 
फीचर्स 
कंपनी ने नई हीरो एक्सट्रीम 200R में कई शानदार फीचर्स एड किए है जो बाइक को और भी शानदार बनाते हैं। इसमें LED DRL, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अब देखना होगा कि इस नई बाइक को मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है। 
 

Punjab Kesari