इंडियन हेल्थ केयर वेब साइट से हैकर्स उड़ा ले गए 68 लाख रिकॉर्ड्स

8/26/2019 12:13:14 PM

गैजेट डेस्क : इंटरनेट पर ऑनलाइन सर्वे का फ्रॉड कोई नहीं सरीखी बात नहीं है। एक ताज़ा मामले में चीन के कुछ हैकर्स ने एक इंडियन हेल्थकेयर वेबसाइट को हैक करते हुए वहां से कुल 68 लाख रिकॉर्ड्स की चोरी कर डाली। इन डेटा रिकॉर्ड्स में डॉक्टर्स और पेशेंट सम्बंधित अहम जानकारी संयोजित थी। 

इस खबर का खुलासा अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी फर्म FireEye ने किया है। इस डाटा को डीप वेब पर  $2,000 (1,44,000 रुपये) की दर के अंदर बेचा जा रहा है। यह हैकिंग अटैक्स 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच हुए हैं। 


 

FireEye की रिपोर्ट में शब्द-दर-शब्द खुलासा 

 

 

"फरवरी में एक अनएथिकल हैकर जो "फेलेंस्की 519" नाम से जाता है, ने भारत स्थित स्वास्थ्य सेवा वेबसाइट से जुड़े 68 लाख रिकॉर्ड चुरा लिए हैं जिसमें रोगी की जानकारी और व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई), डॉक्टर की जानकारी और अन्य क्रेडेंशियल्स शामिल हैं। 

 

 

इन हमलों के तार चाइनीज एडवांस्ड परसिस्टेंट थ्रेट (APT) से जुड़े हैं। इनमें से, APT22 एक चीनी हैकर्स ग्रुप है जो कि बायोमेडिकल, फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर संगठनों पर केंद्रित है और अतीत में भी ऐसे संस्थाओ को टारगेट कर चुका है। 


साइबर सुरक्षा फर्म FireEyeका मानना है कि डेटा का उपयोग "कैंसर से संबंधित अनुसंधान में के लिए चीन द्वारा किया जायेगा क्योंकि बढ़ते कैंसर और मृत्यु दर पर चीन की बढ़ती चिंता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए यह हैक्ड डेटा बेहद ज़रूरी है। 
 

Edited By

Harsh Pandey