ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को बताएगा Goqii का यह नया फिटनेस बैंड

7/14/2018 3:09:16 PM

जालंधर- अमरीकी कंपनी Goqii ने भारत में अपने नए फिटनेस बैंड Vital को लांच किया है। इस फिटनेस बैंड की खासियत है कि यह आपके ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट रेट तक की जानकारी देगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस बैंड के जरिए यूजर्स तीन महीनों तक फ्री में फिटनेस की कोचिंग और डॉक्टर्स से सलाह ले सकेंगे। Goqii ने अपने इस नए बैंड की कीमत 3,499 रुपए रखी है और इसकी बिक्री 16 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन पर शुरू होगी।

 

PunjabKesari

 

Goqii Vital Fitness Band

अापको इस वॉच में Goqii प्ले फीचर भी मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स Goqii एप पर वीडियो देख सकेंगे। इस फिटनेस बैंड में एक ओएलईडी टचस्क्रीन मिलेगी जिसमें आपको स्टेप्स, दूरी और नींद के बारे में जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा इसमें स्पोर्ट्स मोड भी है जिसका इस्तेमाल आप व्यायाम और साइकिल चलाने के दौरान कर सकेंगे।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा बैंड में आपको इनबिल्ट यूएसबी चार्जर मिलेगा और दावा किया जा रहा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज पर 7 दिनों कर चल सकती है। यह वॉच वाटरप्रूफ और अलार्म फीचर से भी लैस है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Related News

static