5.3k वीडियो रिकॉर्डिंग और हाईपर स्मूथ 4.0 तकनीक के साथ लॉन्च हुआ GoPro Hero 10 Black

9/17/2021 3:48:12 PM

गैजेट डेस्क: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी GoPro ने अपने नए पावरफुल एक्शन कैमरे GoPro Hero 10 Black को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे नए पावरफुल GP2 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें हाइपरस्मूथ 4.0 स्टेब्लाइज़ेशन तकनीक दी गई है जोकि बेहतरीन वीडियो क्वालिटी देने में मदद करती है। इससे 60fps की स्पीड से 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

GoPro Hero 10 Black की भारत में कीमत
GoPro Hero 10 Black को भारत में 54,500 रुपए की कीमत के साथ लाया जाएगा और इसकी बिक्री नवंबर में शुरू होगी। इसे अमेजन फ्लिपकार्ट, क्रोमा और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

GoPro Hero 10 Black के फीचर्स

  • इसमें HyperSmooth 4.0 नामक इम्प्रूव्ड स्टेब्लाइज़ेशन तकनीक मिलती है।
  • इसके जरिए 60fps पर 5.3K रिकॉर्डिंग, 120fps पर 4K रिकॉर्डिंग और 240fps पर 2.7K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • इससे 23 मेगापिक्सल फोटो को भी कैप्चर किया जा सकता है।
  • वैसे अगर आप 5.3K वीडियो बनाते हैं तो उसमें से 19.6 मेगापिक्सल की स्टिल फोटो भी निकाल सकते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि ये लो लाइट में भी बेहतर परफोर्मेंस देगा।
  • नॉइस रिडक्शन जैसे फीचर का इस्तेमाल करने में नया प्रोसैसर इस बार मदद करेगा।
  • गोप्रो का दावा है कि हीरो 10 ब्लैक के साथ कैमरा से फोन में मीडिया ट्रांसफर 30 प्रतिशत तेज होगा।
  • अब आप वायर्ड कनेक्शन के जरिए कैमरा से फोन में भी मीडिया फाइल्स ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • पानी में 10 मीटर तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।  
  • पुराने मॉडल की तरह इस कैमरा का लेंस कवर भी रिमूवेबल है।

Content Editor

Hitesh