Google Year in Search 2021: इस साल भारतीयों ने इंटरनेट पर खोजे ये कीवर्ड

12/9/2021 12:53:00 PM

गैजेट डेस्क: गूगल ने वर्ष 2021 की ईयर इन सर्च रिपोर्ट जारी कर दी है। आम तौर पर Google YIS रिपोर्ट में लोग, इवेंट्स और रिसिपी के बारे में होने वाले टॉप 5 सर्च रिजल्ट्स शामिल होते हैं, लेकिन इस साल सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स को सर्च किया गया है।

गूगल की यह रिपोर्ट बताती है कि पूरे साल में दुनियाभर के लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। इस साल की सूची में शीर्ष पर क्रिकेट रहा, इंडियन प्रीमियर लीग और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सर्च की संपूर्ण सूची में ऊपर रहे।

दुनिया में सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ ही विश्व में कोविन (COWIN) और कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) को भी लोगों ने काफी सर्च किया लोगों ने वैक्सीनेशन के विकल्पों एवं उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी इंटरनेट से हासिल की। आइये जानते हैं सभी ट्रेंड्स के बारे में...

सर्वाधिक लोकप्रिय रहे ये कीवोर्ड्स
1. इंडियन प्रीमियर लीग
2. CoWIN
3. ICC T20 वर्ल्ड कप
4. यूरो कप
5. टोक्यो ओलंपिक

लोगों ने काफी पसंद की ये मूवीज़
1. जय भीम
2. शेरशाह
3. राधे
4. बेल बॉटम
5. इटर्नल्स

न्यूज़ ट्रेड्स
1. टोक्यो ओलंपिक
2. ब्लैक फंगस
3. अफगानिस्तान न्यूज़
4. पश्चिम बंगाल चुनाव
5. चक्रवात तौकता

इन मशहूर शख्सियतों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च
1. नीरज चोपड़ा
2. आर्यन खान
3. शहनाज गिल
4. राज कुंद्रा
5. एलोन मस्क

इन रेसिपीज़ को किया गया सर्च
1. एनोकी मशरूम
2. मोदक
3. मेथी मटर मलाई
4. पालक
5. चिकन सूप

इनके अलावा लोगों ने कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण कैसे कराएं, वैक्सीन सर्टिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें और ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं जैसे कई कीवर्ड्स को सर्च किया। इसके अलावा घर पर ऑक्सीजन कैसे बनाएं इसको लेकर भी खूब सर्च की गईं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static