Year Ender 2021: गूगल ने खास डूडल तैयार कर किया इस साल को अलविदा
12/31/2021 11:47:37 AM
गैजेट डेस्क: गूगल ने साल 2021 के आखिरी दिन यानी कि आज नया डूडल तैयार किया है। इस डूडल में बहुत सारी लाइट्स, कैंडी और एक टोपी को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस डूडल को गुरुवार को रात 12 बजे लाइव कर दिया गया था, जो 2021 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को दर्शाता है।
इस बार सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल ज्यादा डिस्क्रिप्शन के साथ नहीं बनाया है। कंपनी ने डूडल को साधारण डिजाइन से ही तैयार किया है। इस डूडल में एक बड़ी कैंडी दिखाई गई है जिस पर 2021 लिखा हुआ है। माना तो यह भी जा रहा है कि रात को 12 बजे ये कैंडी खुलेगी और तब इसके अंदर हैप्पी न्यू ईयर 2022 शो होगा।