आज से शुरू होगी गूगल की डेवलपर कांफ्रेंस, Android P व Wear OS के लांच होने की उम्मीद

5/8/2018 3:01:48 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल की वार्षिक कांफ्रेंस ‘Google I/O 2018’ अाज से शुरु हो रही है। इस कांफ्रेंस का अायोजन केलिफोर्निया में 8 से 10 मई के बीच होगा और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई इसमें कई घोषणाएं कर सकते हैं। जिसमें एंड्रॉइड P, आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, Wear OS, गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट एंड्रॉयड टीवी, गूगल होम, गूगल प्ले और गूगल सर्च में विस्तार किया जा सकता है। वहीं भारतीय समयानुसार यह कांफ्रेंस अाज रात यानी 8 मई रात से 10:30 बजे शुरु होगी। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

 

1. Android P

इस ओएस का पहला डेवेलपर प्रीव्यू पहले ही जारी किया जा चुका है और देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस बार iPhone X जैसे नॉच का सपोर्ट देती है या नहीं. क्योंकि अब दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में भी नॉच दिए जा रहे हैं, इसलिए इसकी पूरी उम्मीद है। माना जा रहा है कि आज इसका दूसरा डेवेलपर प्रीव्यू जारी किया जा सकता है।

 

 

2.गूगल असिस्टेंस और गूगल लेंस 

इस कांफ्रेंस में गूगल अपने लेंस और गूगल असिस्टेंस के बारे में चर्चा कर सकता है। गूगल असिस्टेंस की खास बात यह है कि यह अब फीचर्स फोन में भी उपलब्ध है और 30 भाषाओं को सपोर्ट करता है। I/O 2017 में गूगल ने अपने एआर पावर्ड फोटो रिकॉग्निशन टूल ‘गूगल लेंस’ को रिवील किया था। इस बार गूगल इसके कुछ अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी दे सकता है।

 

 

3. Wear OS

हाल ही में गूगल ने अपने एंड्रॉइड वीयर का नाम बदलकर वीयर ओएस रखा है। उम्मीद है की 8 मई से शुरू होने वाले इस कांफ्रेंस में गूगल वीयर ओएस के बारे में और भी जानकारी दे सकता है। वीयर ओएस के अलावा गूगल का फोकस एआर-वीआर टेक्नोलॉजी के अलावा गेमिंग और स्ट्रीमिंग सर्विस के बारे में चर्चा कर सकता है।

 

4. गूगल फोटोज, गूगल प्ले, गूगल न्यूज

गूगल इस कांफ्रेंस में इन प्रोडक्ट्स में नए फीचर्स जोड़ने से को लेकर घोषणा कर सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इन्हें कैसे बेहतर बनाया गया है या बनाया जा सकता है इस पर भी बातें हो सकती हैं। गूगल लेंस कंपनी का इमेज रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर जिसमें भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

 

Punjab Kesari