गूगल ने प्ले स्टोर हटाईं 30 एप्स, तुरंत करें फोन से डिलीट

6/20/2020 6:22:07 PM

गैजेट डैस्क: गूगल ने 30 लोकप्रिय एंड्रॉयड एप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें खतरनाक मैलवेयर मिलने के चलते इन्हें तुरंत प्ले स्टोर से रिमूव करना ही गूगल ने सही समझा है। अगर आप इन एप्स का उपयोग करते हैं तो इन्हें तुरंत फोन से रिमूव करने की सख्त जरूरत है। सामने आई एप्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा यूजर्स ने सेल्फी एप्स को डाउनलोड किया है,  लेकिन इनमें मैलवेयर है।

WhiteOps के सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने इन एप्स का पता लगाते हुए कहा है कि ये एप्स फोन में ढेर सारे ऐड दिखाती हैं और बिना लिंक पर क्लिक किए यूजर्स को उनपर रीडायरेक्ट करवा देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई मामले तो ऐसे भी आएं हैं जिनमें एप्स को डिलीट करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। आज हम आपके लिए इन एप्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इनमें से अगर कोई भी एप्प आपके फोन में इंस्टाल है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

एप्स डाउनलोड्स
Lite Beauty Camera 10 लाख
Solu Camera 5 लाख
Yoriko Camera 1 लाख
Beauty Collage Lite 5 लाख
Gaty Beauty Camera 5 लाख
Photo Collage and beauty camera 1 लाख
Beauty and Filters camera 10 लाख
Pand Selife Beauty Camera 50 हजार
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Benbu Seilfe Beauty Camera 10 लाख
Selife Beauty Camera and Photo Editor 1 लाख
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera 5 लाख
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Pinut Selife Beauty and Photo Editor 10 लाख
Fog Selife Beauty Camera 1 लाख
First Selife Beauty Camera and Photo Editor 50 लाख
Vanu Selife Beauty Camera 1 लाख
Funny Sweet Beauty Camera 5 लाख
Sun Pro Beauty Camera 10 लाख
Little Bee Beauty Camera 10 लाख
Beauty Camera and Photo Editor Pro 10 लाख
Grass Beauty Camera 10 लाख
Flower Beauty Camera 1 लाख
Ele Beauty Camera 10 लाख
Best Selfie Beauty Camera 10 लाख
Orange Camera 5 लाख
Sunny Beauty Camera 10 लाख
Pro Selfie Beauty Camera 5 लाख
Elegant Beauty Cam-2019 50 हजार
Selfie Beauty Camera Pro 10 लाख

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static