गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन्स को 3 साल तक मिलेंगे OS व सिक्योरिटी अपडेट्स
10/22/2017 2:22:05 PM
जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेकनॉलेजी कंपनी गूगल ने घोषणा की है कि वह अपने फ्लैगशिप डिवाइसिस गूगल पिक्सल 2 व पिक्सल 2 XL के लिए तीन साल तक सभी मुख्य OS अपडेट्स जारी करती रहेगी। साथ ही इन डिवाइसिस को तीन साल तक सभी सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए जाते रहेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि गूगल पिक्सल को एंड्रॉयड वर्जन अपडेट्स अक्टूबर 2020 तक मिलते रहेंगे, जिसके साथ सिक्योरिटी अपडेट्स भी इनके लिए जारी किए जाएंगे। वहीं, गूगल पिक्सल व पिक्सल XL को भी मुख्य ऑपेरटिंग सिस्टम व सिक्योरिटी अपडेट्स अक्टूबर 2018 और अगले साल अक्टूबर 2019 तक मिलेंगे।
गूगल ने अपने ये लेटेस्ट स्मार्टफोन्स इस महीनें की शुरुआत में ही लांच किए थे। पिक्सल 2 के 64GB वेरिएंट की कीमत 61,000 रुपए और 128GB वेरिएंट की कीमत 70,000 रुपए होने का अनुमान है। वहीं पिक्सल 2 XL के 64GB वेरिएंट की कीमत 73,000 रुपए और128GB वेरिएंट की कीमत 82,000 रुपए होगी।

