नए अपडेट से गूगल पे (Tez) पर पहले से आसान हुआ पेमेंट प्रोसेस

9/24/2018 4:02:12 PM

गैजेट डेस्क- हाल ही में गूगल ने अपनी डिजिटल पेमेंट एप Tez को Google Pay में इंटिग्रेट कर दिया है। वहीं कंपनी ने अब अपनी इस एप के लिए नई अपडेट को जारी किया है। अपडेट के बाद गूगल पे से पेमेंट करने का प्रोसेस और भी आसान हो गया है। लेटेस्ट अपडेट में कई नए फीचर्स आए हैं जैसे ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में ज्यादा विजिबलिटी देखने को मिलेगी। वहीं अब गूगल पे अकाउंट और लिंक बैंक अकाउंट को आसानी से मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि गूगल ने साल 2017 सितंबर में स्पेशल डिजिटल पेमेंट एप Tez को पेश किया था।

अपडेट से मिलेंगे नए फीचर्स 

अपडेट के बाद अब आप एप्स को स्विच किए बिना पार्टनर एप्स पर गूगल पे के साथ भी पेमेंट कर सकते हैं। एप का इंटरफेस थोड़ा बदल दिया गया है, लेकिन अभी भी पहले की तरह यह आसानी से काम करता है। यह एप यूजर्स को भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन द्वारा बनाए UPI पर बैंक अकाउंट लिंक करने और डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देता है। 

अापको बता दें कि अपनी लांचिंग के बाद से ही गूगल तेज एप काफी प्रसिद्व हो गई है। लांच के बाद  गूगल पे (तेज) को 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया था और 13.5 मिलियन यानी 1 करोड़ 35 लाख से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स एक महीने में 25 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन करते हैं। 

Jeevan