गूगल ने ग्लास कैमिस्ट Marga Faulstich की 103वीं जयंती पर बनाया नया डूडल

6/16/2018 10:20:38 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज जर्मन ग्लास कैमिस्ट Marga Faulstich को याद करते हुए नया डूडल बनाया है। गूगल अाज Marga Faulstich की 103वीं जयंती मना रहा है। इसके अलावा उन्होंने 300 से ज्यादा ऑप्टिकल ग्लास को बनाने में काम किया। Schott AG में वह पहली महिला एग्जिक्यूटिव थी, जिसके नाम 40 पेटेंट रजिस्टर्ड है। 

Marga Faulstich का जन्मः

Marga Faulstich का जन्म 61 जून 1915 में Weimar में हुअा था। Schott AG यूरोप में ऑप्टिकल और टेक्निकल स्पेशियलिटी ग्लासेज में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। Marga Faulstich इस कंपनी में थिन फिल्म्स को डेवलप करने में काम करती थी।

 

गूगल द्वारा बनाए गए डूडल में Marga Faulstich दो ग्लासों को अपनी आखों में लगाकर देख रही हैं। वहीं, इस डूडल में आसपास तरह-तरह के ग्लास और उनसे संबंधित सामान को प्रदर्शित किया गया है। इस डूडल पर क्लिक करते ही अाप Marga Faulstich की विकीपिडिया पर पहुंच जाएंगे।

Punjab Kesari