अब गूगल मैप्स के जरिए नहीं होगी ऊबर कैब बुक, गूगल ने हटाया इंटीग्रेशन

6/19/2018 3:24:32 PM

जालंधरः अगर आप भी यात्रा के दौरान ऊबर कैब का इस्तेमाल करते है तो ये खबर अापके लिए खास हो सकती है। गूगल ने अब ऊबर के इंटीग्रेशन को गूगल मैप्स से हटा दिया है। इसके बाद अब अाप मैप्स के माध्यम से ऊबर पर अपनी राइड की बुकिंग नहीं करवा सकते। कंपनी ने इस इंटीग्रेशन को किस वजह से हटाया है, फिलहाल कंपनी ने इस बात के बारें में कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप्स और ऊबर का इंटीग्रेशन पिछले साल हुअा था। इसमें राइड के खत्म होने पर गूगल मैप से ही पेमेंट की सुविधा भी दी गई थी। इसके लिए फोन में ऊबर एप्प की भी कोई अावश्यकता नहीं थी।

वहीं, गगूल मैप्स पर अब ऊबर राइड बुकिंग के लिए ऊबर एप एंड बुक अ कैब जैसा ऑप्शन दिखाई दे रहा है। साथ ही बता दें कि गूगल मैप्स पर ऊबर एप्प को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसमें अापको रुट के साथ राइड के प्राइसेज की भी जानकारी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अब गूगल अपने सपोर्ट पेज पर इस बात की जानकारी दी है कि यूजर्स गूगल मैप्स पर ऊबर राइड को बुक नहीं कर पाएंगे। वहीं, सपोर्ट पेज के अनुसार, यह सपोर्ट एंड्रॉयड व iOS दोनों ही यूजर्स के लिए हटा दी गई है। 

अापको बता दें कि ऊबर ने भारत में लाइट एप्प को ऊबर लाइट नाम से पेश किया है। इस एप्प का साइज 5MB का है और इसका प्रयोग अासानी से एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स में भी किया जा सकता है। यह एप्प एंड्रॉयड 4.1 और इससे ऊपर के अॉपरेटिग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स पर कंपेटीबल है। इस एप्प की सबसे बडी खासियत यह है कि इस स्लो-नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी अासानी से चलाया जा सकता है। 

Punjab Kesari