Google Maps को मिला नया अपडेट, रंगों के आधार पर मिलेगी रास्ते की और भी सटीक जानकारी

8/20/2020 4:40:08 PM

गैजेट डैस्क: गूगल ने अपने Google Maps के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसमें पहले से कहीं बेहतर विजुअल्स और कलर्स देखने को मिले हैं। यानी अब आपको रंगों के आधार पर रास्ते की जानकारी मिलेगी और आप जंगलों के बारे में भी जान सकेंगे। जंगल वाले इलाके को पहले के मुकाबले अधिक हरा दिखाया जाएगा। Google Maps के इस अपडेट को कलर मैपिंग नाम दिया गया है।

PunjabKesari

गूगल ने इस अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी देते हुए बताया है कि नए अपडेट को लेकर हमारा मकसद यूजर्स को नेचुरल अनुभव देना है। गूगल मैप्स का यह अपडेट दुनियाभर के 220 देशों में दिखेगा। आपको बता दें कि गूगल लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसमें लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static