गूगल मैप्स में शामिल हुआ खास फीचर, अब व्हीलचेयर के लिए मिलेगी अनुकूल स्थान की जानकारी

5/23/2020 6:35:50 PM

गैजेट डैस्क: गूगल ने दिव्यांगों के लिए गूगल मैप्स में खास तरह के फीचर को शामिल कर दिया है। इस नए फीचर का नाम एक्सेसेबल प्लेसिस है। गूगल मैप्स में इस फीचर के जरिए व्हीलचेयर के लिए अनुकूल स्थान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग यह भी पता लगा सकेंगे कि कौन-से होटल या फिर रेस्ट्रॉन्ट में व्हीलचेयर के प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।

 

गूगल ने बताया है कि 130 मिलियन ऐसे दिव्यांग हैं जो व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें इस फीचर के जरिए घर बैठे जानकारी मिल जाएगी कि उनके आस-पास व्हीलचेयर के लिए अनुकूल स्थान कौन-से हैं। आपको बता दें कि इस फीचर को अभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूके और अमेरिका में जारी किया गया है। माना जा रहा है कि कम्पनी जल्द ही इस फीचर को अन्य देशों में भी उपलब्ध करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static