गूगल मैप्स का नया फीचर बताएगा ट्रेन में भीड़ है या नहीं

6/29/2019 12:05:41 PM

गैजेट डैस्क : गूगल मैप्स में यूजर्स के लिए एक नया कमाल का फीचर शामिल हुआ है जो बस या ट्रेन के टाइम पर होने या इसके लेट होने की जानकारी देगा। इसके अलावा यूजर को बताएगा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कितनी भीड़ होने की संभावना है। गूगल ने इस महीने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है। इससे पहले गूगल मैप्स ने बस की रियल टाइम इन्फर्मेशन और लाइव ट्रेन स्टेटस बताने की शुरुआत की थी। नए अपडेट के साथ गूगल मैप्स अब ऑटोरिक्शा के बारे में भी जानकारी देना लगा है।

PunjabKesari
गूगल के रिसर्च साइंटिस्ट एलेक्स फैब्रीकैंट ने जानकारी देते हुए बताया है कि नया फीचर इस्तांबुल, जागरेब, मनीला और ऐटलांटा जैसे दुनिया के कई प्रमुख शहरों में उपलब्ध हो गया है। गूगल मैप्स अपनी ऐक्युरेसी को लेकर दुनियाभर के 6 करोड़ यूजर्स को फायदा पहुंचा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static